Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, East champaran district cricket association, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-चंद्रशेखर क्रिकेट क्लब(ब्लू) की टीम ने ब्रावो क्रिकेट क्लब(ब्लू) को 39 रन से हराया।
Khelbihar.com
Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.रविशंकर सहाय उर्फ धन्ना जी स्मृति जिला क्रिकेट लीग मैच में चंद्रशेखर क्रिकेट क्लब(ब्लू) की टीम ने ब्रावो क्रिकेट क्लब(ब्लू) को 39 रन से हरा दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए चंद्रशेखर की टीम ने रवि के 47 व अभिषेक के 34 रन के बदौलत निर्धारित 25 ओवर में 137/8 का सकोर बनाया।ब्रावो के तरफ से नितेश ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रावो की टीम चंद्रशेखर के गेंदबाज रवि और सौरव के शानदार गेंदबाजी के सामने 20 वे ओवर में 98 रन पर ही सिमट गई।दोनों ने 3-3 विकेट लिए।चद्रशेखर के तरफ से संदीप ने 24 और अपूर्व ने 23 रन बनाए।
मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए चंद्रशेखर के रवि(47 रन व 3 विकेट) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के मो.कुदुस व डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी रहे।स्कोरर की भूमिका में आशीष कुमार रहे।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, कन्वेनर गुलाब खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी सह ब्रावो टीम के प्रशिक्षक शैलेन्द्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,आनंद प्रताप सिंह,नवनीत कुमार, संजीव कुमार,दिवाकर कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।



Post Comment