Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar News, Bihar sports news, East champaran district cricket association, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association, Motihari cricket news
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-रोमांचक मुकाबले में भोर क्रिकेट क्लब 8 रन से जीती।
Khelbihar.com
Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में चल रहे स्व.रविशंकर सहाय उर्फ धन्ना जी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में भोर क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब( ब्लू) को एक रोमांचक मैच में 8 रन से हरा दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर हुए इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए भोर की टीम ने अमित के 40 व शिवम के 30 रन के बदौलत 148/9(25) का स्कोर खड़ा किया।रॉयल के गेंदबाज प्रकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल की टीम ने प्रकाश के 36 व विशाल के 32 रन के बदौलत जीत की ओर अग्रसर थी,लेकिन अन्य बल्लेबाजो से अपेक्षित सहयोग नही मिलने के कारण वह 139/7(25) तक ही पहुँच सकी। भोर के गेंदबाज बसंत ने 3 व शिवम ने 2 विकेट लिए।
रॉयल के खिलाड़ी प्रकाश (40रन व 6विकेट)को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल के अनुभवी अम्पायर मो.कुदुस व डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी ने निभाई।स्कोरर की भूमिका में आशीष कुमार रहे।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, दिवाकर कुमार, संजीव कुमार इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment