Loading Now
×

सहरसा लीग:- स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब तुलसियाही 86 रनों से जीती।

Khelbihar.com

Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में उच्चतर विद्यालय,धरहरा,मुरादपुर में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जूनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब, तुलसियाही, सिहौल एवं मिल्लत क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

मिल्लत क्रिकेट क्लब के कप्तान अदनान जिया ने टॉस जीतकर स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब तुलसियाही को पहले बल्लेवाजी के लिए आमंत्रित किया।स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेवाजी करते हुए 32.1 ओवर में अपने सभी विकेट के नुकसान पर राजू के 69 रन(57 बॉल),अंकित के 41 रन(30 बॉल),रौशन के 25 रन (16 बॉल) तथा मनीष के 12 रन(17 बॉल) की सहायता से 230 रन बनाया।

जिसके जवाब में मिल्लत क्रिकेट क्लब के बल्लेवाज ने 23 ओवर में अपने सभी विकेट के नुकसान पर गौरव के 17 रन(27 बॉल),अदनान के 25 रन(28 बॉल),नव आनंद के 24 रन (15 बॉल),दिलखुश के 24 रन(38 बॉल) की सहायता से 144 रन ही बना सकी।इसप्रकार स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब ने मिल्लत क्रिकेट क्लब को 86 रनों से पराजित किया।मिल्लत क्रिकेट क्लब की ओर से विकी ने 7 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट,अदनान ने 6 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया .

जबकि स्टार एलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से रौशन ने 7 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट,ध्रुव ने 5 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट एवं राजू ने 6 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।आज के इस मैच के निर्णायक कुणाल चौधरी एवं मुरली मनोहर तथा स्कोरर सोनू कुमार सादा थे।
मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ साथ क्लबों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में राघव,बमबम,चंदन,विष्णु,रमण, सचिन,जयंत,दीपक, युगेश,श्रवण,डमरू,त्रिशूल,ओम, इंद्रजीत खेसारी,गौरव करिया,हर्षित इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post Comment