Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar News, Bihar sports news, Samastipur District Cricket Association, Smastipur district cricket league
Khelbihar
समस्तीपुर लीग:-पटोरी टीम,मोहद्दीनगर और एकता की टीम विजयी।देखे
Khelbihar.com
Smastipur: समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज तीन मैदान पर आयोजित हुई जिला लीग मैच ,आज पहला मैच पटेल मैदान समस्तीपुर में लोकनाथ और पटोरी के बीच खेला गया
लोकनाथ की टीम पहले बल्लेबाजी की और 15.5 ओवर में 60 रन पर सिमट गई,संजीव कुमार ने 26 रनों का योगदान दिया।पटोरी के तरफ से गेंदबाजी में आर्यन और रमण ने 4-4 विकेट लिया।जवाब में पटोरी ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य को 12.3 ओवर में पूरा कर लिया जिसमे पियूष ने 21 रन बनाया।अंपायर शोभित सिंह और विजय कुशवाहा स्कोरर अन्नू थे।
आज का दूसरा मैच समस्तीपुर कॉलेज मैदान जितवारपुर में ताजपुर और मोहद्दीनगर के बीच खेला गया 40 ओवर के मैच में मोहद्दीनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 183रन 10विकेट ओवर 37 ओवर में खो कर बनाए,अभिषेक कुमार 70 रन , चंदन और अभय ने 30-30 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अफजल ने 6 विकेट और मुमताज ने 1 विकेट लिया।
जवाब में ताजपुर ने 34 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गयी,करण 42 और आदित्य ने 27 रनों योगदान दिया,गेंदबाजी में कलाम और सुमित ने 3-3 विकेट लिए।
अंपायर , आसित सन्याल और अर्पित कुमार स्कोरर अजित आनंद।
तीसरा मैच जननायक कर्पूरी स्टेडियम रोसड़ा में करपूरिग्राम और एकता सीसी के बीच खेला गया, करपूरिग्राम की टीम पहले बैटिंग करते हुए 142रन 27 ओवर में बनाये,अवधेश ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में सतीश कुमार 5 विकेट और पंकज ने 3 विकेट लिया।
जवाब में एकता ने 27.5 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया पुज्वल कुमार ने नाबाद 83 रन का योगदान दिया।गेंदबाजी में दिनकर और दीपक ने 1-1 विकेट लिया। अम्पायर में कुणाल मानी और छोटू स्कोरर में बिट्टू थे।
कल का मैच रेलवे समस्तीपुर vs जितवारपुर सीसी , पटेल मैदान समस्तीपुर,सुपर स्टार vs ताजपुर , कॉलेज मैदान जितवारपुर,क्रांति सीसी vs दलसिंहसराय टाउन क्लब , जननायक कर्पूरी स्टेडियम रोसड़ा होगा।



Post Comment