Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur district cricket, Bhagalpur district cricket association, Bhagalpur khel news, Bhaglpur district /B.division, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar News, Bihar sports news
Khelbihar
भागलपुर सुपर लीग:-बरहपुरा क्रिकेट एकेडमी ने बरहपुरा क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में गुरुवार को सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट सुपर लीग मैच में बरहपुरा क्रिकेट एकेडमी ने बरहपुरा क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हरा दिया।
बरहपुरा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरहपुरा क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर के मैच में 17.3 ओवर में 96 रनों पर आॅल आउट हो गई। बरहपुरा क्रिकेट क्लब की ओर से मो. शाहिन ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। शेष सारे बल्लेबाज बरहपुरा क्रिकेट एकेडमी की घातक गेंदबाजी के आगे फ्लॉप साबित हुए। गेंदबाजी में मो. आकिब ने 26 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिये। रिजवान ने 10 रन देकर दो विकेट लिये।
वहीं 97 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरहपुरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 29.1 ओवर में 5 के नुकसान पर 99 रन बना ली और मैच को जीत लिया। बरहपुरा क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों में रिजवान ने शानदार 40 रन बनाए और टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचा दिया। बरहपुरा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए हसनैन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। शुक्रवार को नवीन क्रिकेट एकेडमी बनाम छत्रपति क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा। अंपायर की भूमिका धर्म जय कुमार और शुभम कुमार ने निभाई। स्कोरर अमन कुमार थे।
मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ. जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो. फारूक आजम, जगदीश शर्मा, बैद्यनाथ मिश्रा, गुड्डू पांडे, करुण सिंह बंटी संजय अमान राहुल यादव आदि उपस्थित थे।



Post Comment