Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar sports news, East champaran district cricket association, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association, Motihari cricket news
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-आजाद क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान ने चल रहे स्व.रविशंकर सहाय उर्फ धन्ना जी स्मृति जिला क्रिकेट लीग मैच में चंद्रशेखर आजाद क्रिकेट क्लब ने एक रोमांचक मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हरा दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड 3 पर खेले गए इस मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 25 ओवर में 115/8 का स्कोर बनाया।रॉयल के तरफ से बल्लेबाज विशाल ने 22,रोहित ने 19 और ललित ने 17 रन बनाए।चंद्रशेखर की टीम से गेंदबाजी में रवि,मनीष और सौरव ने 2-2विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रशेखर आज़ाद क्रिकेट क्लब की टीम ने अभिषेक के 37 व रवि के 18 रन के स्कोर के बदौलत 24.4 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया।रॉयल के गेंदबाज रोहित ने 4 जबकि प्रकाश ने 1 विकेट चटकाए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चंद्रशेखर के बल्लेबाज अभिषेक को जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से दिया गया।
मैच में स्टेट पैनल के मो.कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी ने अम्पायर की भूमिका निभाई।स्कोरर की भूमिका में आशीष कुमार रहे।
मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान,शैलेंद्र मिश्र बाबा,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, संजीव कुमार, दिवाकर कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।



Post Comment