Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar News, Bihar sports news, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association, Motihari cricket news
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-भोर सीसी ने एकतरफा मुकाबले में कनौजिया सीसी(ब्लू) को हराया।
Khelbihar.com
Motihari:स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.रविशंकर सहाय उर्फ धन्ना जी मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में भोर क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में कनौजिया क्रिकेट क्लब(ब्लू) को 75 रन से करारी शिकस्त दिया।
ग्राउंड-3 पर हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भोर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए।भोर के तरफ से बल्लेबाज बसंत ने 48,संजय ने 33 और शिवम ने 21 रन का योगदान दिया।कनौजिया के तरफ से गेंदबाजी में राहुल,रमन और साहिल ने 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनौजिया क्रिकेट क्लब ने कभी भी मैच जीतने का प्रयास नही किया और काफी धीमी बल्लेबाजी करते हुए पूरे 25 ओवर खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 85 रन बनाए,जिसमे रमन ने 24 रन का योगदान दिया।भोर के गेंदबाज शिवम ने 2 और गुड्डू ने 1 विकेट लिए।
मैच में भोर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज बसंत को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से दिया गया।
मैच में स्टेट पैनल के मो.कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी ने अम्पायर की भूमिका निभाई।स्कोरर की भूमिका नीतीश कुमार ने निभाया।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय, क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, संजीव कुमार, दिवाकर कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।



Post Comment