Loading Now
×

जहानाबाद लीग:-काइनात क्रिकेट क्लब ने पिके इलेवन को 168 रनों से हराया

Khelbihar.com

Jahanbaad: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच काइनात क्रिकेट क्लब और पीके इलेवन के बीच खेला गया जिसमें काइनात सीसी ने पीके को हरा दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए काइनात की टीम 34.5 ओवर में 263 रन बनाए जिसमे तरफ फरहान 55 रन,नदीम 57 और अमित 49 रन बनाए।गेंदबाजी में सिद्धार्थ को 3,आदित्य और राज़ीक को 2-2 विकेट मीला।

264 रनों के जबाब में पीके की टीम सिर्फ 27.2 ओवर में 95 रन पर सिमट गई जिसमे उत्तम 22 और सिद्धार्थ 11 रन बनाए।गेंदबाजी में सत्यम 3 और शारिक को 2 विकेट मिला।अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच treasurer अनवर हुसैन ने दिया।

Post Comment