Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : चंडीगढ़ और बिहार का मैच ड्रा,हार से बचा बिहार।

Khelbihar.com

पटना।  चंडीगढ़ के खेले जा रहे बिहार और चंडीगढ़ का रणजी का दूसरा मैच ड्रा पर समाप्त हुआ. इस मैच में चंडीगढ़ को तीन तो बिहार को एक अंक मिले. बिहार का अगला मैच गोवा से मोईनुल हक़ स्टेडियम में 25 दिसंबर से है.

पहली पारी में 305 रनों से पीछे रहकर फ़ॉलोआन खेल रही बिहार की टीम तीसरे दिन के विना कोई विकेट खोये चार रन से आगे खेलना शुरू किया और निशांत की धैर्य पूर्ण बल्लेबाजी के दम पर इस मैच को ड्रा कराने में सफल रही. मैच की समाप्ति के समय बिहार की टीम छह विकेट 175 रन बनायी.

बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए इन्द्रजीत 44, कुमार निशांत 70, शाशीम शून्य , बाबुल 21, विकाश 5 और आशुतोष 3 रन बनाकर आउट हुए जबकि खेल की समाप्ति वक्त विवेक शून्य और  रहमत 21 रन बनाकर नाबाद रहे. गोवा की और से गुरिंदर ने 3, जसकरण ने दो और रमण ने एक विकेट लिए . बिहार का अगला मैच लगातार दो मैच जीत चुकी टीम गोवा से 25 दिसंबर से पटना के मोईनुल हक़ स्टेडियम में है.

Post Comment