Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket association, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Sahara District Cricket Association, Saharsa district Cricket Association, Saharsa district Cricket League
Khelbihar
सहरसा लीग:-राघव के शतक से नौहट्टा क्रिकेट क्लब ने दर्ज की बड़ी जीत।
Khelbihr.com
Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा उच्च्तर विद्यालय धरहरा,मुरादपुर में के मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जूनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का अंतिम लीग मैच नौहट्टा क्रिकेट क्लब एवं एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।अत्यधिक ठंड की वजह से 35 ओवर का मैच निर्धारित किया गया।
नौहट्टा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लेते हुए 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर राघव के 127 रन(69 बॉल),मक़बूल के 29 रन(34 बॉल) एवं राजू के 27 रन (33 बॉल) की सहायता से 288 रन बनाया जिसके जवाब में एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने 34.1 ओवर में बृजमोहन के 40 रन(50 बॉल),हामिद के 37 रन(26 बॉल) एवं सुंदरम के 31 रन(53 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी।
इसप्रकार नौहट्टा क्रिकेट क्लब ने एलेवन स्टार को 113 रनों से पराजित किया।एलेवन स्टार की ओर से ऋषभ ने 7 ओवर में 74 रन देकर 3 विकेट,गुड्डू ने 7 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट एवं हामिद ने 7 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया जबकि नौहट्टा क्रिकेट क्लब की ओर से मक़बूल ने 3 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट,सादिक़ ने 6 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट एवं परवेज ने 7 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के निर्णायक कुणाल चौधरी एवं मुरली मनोहर तथा स्कोरर सोनू सादा थे।
मैच में राजकिशोर चौधरी, मो केशर,असफाक खान,मंजूर आलम,मो अकबर,पुरुषोत्तम कुमार,नारायण झा उपस्थित थे।सहरसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बादल कुमार ने बताया कि जूनियर डिवीजन का लीग मैच आज समाप्त हुआ,सीनियर डिवीज़न एवं स्कूल टूर्नामेंट के साथ- साथ आगे के कार्यक्रम ठंड में कमी आने पर निर्धारित किए जाएंगे।मैच के सफल संचालन में विष्णु,गौरव करिया,इंद्रजीत खेसारी, जयंत,राघव,ओम, श्रवण,युगेश,दीपक,हर्षित,सचिन इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Post Comment