Loading Now
×

बीसीए के सभी विवादित 13 जिलों की सुनवाई 23व24 दिसंबर को,देखे कहा होगा।

Khelbihar.com

Patna:दिनांक 15 नवंबर,2019 के कार्यकारिणी की बैठक के निर्णयानुसार गठित त्रिसदस्यीय समिति ने 7 दिसंबर,2019 को अंतरिम आदेश जारी किया था और इस आदेश से प्रभावित पक्षों को 17 दिसंबर,2019 तक अपनी आपत्तियां/दावा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

17 दिसंबर,2019 तक प्राप्त दावे/आपत्तियों के अवलोकन के बाद सभी पक्षों को 23/24 दिसंबर,2019 को 46, पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना स्थित बीसीए अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय पर त्रिसदस्यीय समिति के पास निर्धारित तिथि पर मूल प्रपत्र / दस्तावेज के साथ उपस्थित हो कर अपने दावे/आपत्ति के समर्थन में सबूत/रिकॉर्ड/दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे। विशेष जानकारी हेतु मीडिया मैनेजर संतोष झा से सम्पर्क कर सकते है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment