Loading Now
×

कूच बिहार ट्रॉफी: सरमन का शतक,पहली पारी में बिहार को 194 रनों की बढ़त।

Khelbihar.com

 पटना। बीसीसीआई के द्वारा आयोजित कूच बिहार U-19  टुर्नामेंट  में बिहार और गोवा के बीच उर्जा स्टेडियम में चल रहे  मैच में बिहार के सलामी बल्लेबाज सरमन निग्रोध के शानदार शतक और पियूष तथा आकाश के अर्धशतक के बदौलत बिहार की टीम पहली पारी में गोवा पर 194  रनों की बढ़त प्राप्त कर चुकी है. दुसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार की टीम तीन  विकेट पर 274  रन बनाकर खेल रही है. रविवार को मैच का तीसरा दिन है.

पहले दिन के 58 रन से आगे खेलते बिहार की टीम दुसरे दिन का मैच समाप्त होने … विकेट पर … रन बनाकर खेल रही है . बिहार सलामी बल्लेबाज सरमन निग्रोध 118  और निशांत 7  रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए है.

बिहार की और से बल्लेबाजी करते हुए पियूष कुमार सिंह 67 कनिष्क कौस्तुभ 12 और आकाश राज 65 रन बनाकर आउट हुए. जबकि सरमन निग्रोध 118 और निशीथ कुमार 7 रन बनाकर नाबाद हैं.

गोवा की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने दो और हर्ष ने एक विकेट प्राप्त किये .

Post Comment