Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, East champaran district cricket association, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association, Motihari cricket news
Khelbihar
ईस्ट चंपारण लीग:-गनी इलेवन क्रिकेट क्लब ने चन्द्रशेखर क्रिकेट क्लब को 51रनों से हराया।
Khelbihar.com
Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.रविशंकर सहाय उर्फ धन्ना जी मेमोरियल लीग मैच में गनी इलेवन क्रिकेट क्लब ने चन्द्रशेखर क्रिकेट क्लब को 51 रन से हरा दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए गनी एलेवन की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 203/8 का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।गनी एलेवन की टीम की ओर से बल्लेबाज शुशांत 43,उज्ववल 35,पवन 30 और नंदन ने 27 रन बनाए।चंद्रशेखर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मनीष 3 व अंकित और अमन ने 2-2 विकेट लिए।
बड़े लक्ष्य का पीछा चंद्रशेखर की टीम ने अच्छे तरीके से किया लेकिन अभिषेक के 61 और रवि के 37 रन के अलावे अन्य बल्लेबाजों के द्वारा अपेक्षित सहयोग नही मिलने के कारण अंत मे 152 के स्कोर तक ही पहुँच पाई।गनी इलेवन के तरफ से नंदन ने 3और दीपेश,उज्जवल व रेहान ने 1-1 विकेट लिए।
शानदार बल्लेबाजी व शानदार गेंदबाजी के कारण गनी एलेवन के उज्जवल को जी के स्पोर्ट्स के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।मैच में डिस्ट्रिक्ट पैनल के अम्पायर हीरा कुमार और रजनीश कुमार ने निभाया।स्कोरर की भूमिका में आशीष कुमार रहे।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय, क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,कुमार राज,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, संजीव कुमार, दिवाकर कुमार सहित वरिष्ठ खिलाड़ी सह सीनियर चयनकर्ता संजय कुमार टुन्ना, प्रकाश रंजन इत्यादि उपस्थित रहे।
प्रीतेश रंजन,मीडिया प्रभारी?



Post Comment