Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Araia district cricket association, Araria cricket news, Araria distric cricket legues, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar sports news
Khelbihar
अररिया लीग:काली मंदिर क्रिकेट क्लब ने एसआर ब्लू को 186 रनों से हराया।
Khelbihar.com
Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज छठा मैच काली मंदिर क्रिकेट क्लब और एसआर ब्लू के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया अपने कप्तान की इस निर्णय को सही साबित करते हुए उनके बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बनाएं
आज का यह मैच निर्धारित 30- 30 ओवरों का था जिसमें काली मंदिर क्रिकेट टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए उनकी टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अभिनव कुमार ने 56 रन अजीत ठाकुर ने 30 रन और देव झा ने 28 रन बनाए एसआर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अदनान, सिकंदर और नुरुल्लाह ने दो-दो विकेट लिए ।
248 रनों का पीछा करते हुए एसआर ब्लू की टीम ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया और पूरी टीम 13 ओवर में मात्र 62 रन पर ऑल ऑउट हो गई मात्र एक ही बल्लेबाज दोहरे अंक में प्रवेश कर सकें वही काली मंदिर की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए सुदर्शन झा ने 6 विकेट लिए और अभिषेक कुमार ने तीन विकेट लिए। आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के मोहम्मद तनवीर आलम और जयप्रकाश गुप्ता थे स्कोरिंग का कार्य विक्की ने किया .
इस अवसर पर चेस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, अनिल राठौर, वकार अहमद, वार्ड पार्षद सुमित आनंद, त्रिलोचन झा, अमित सेनगुप्ता, चांद आजमी, नियाज अहमद ग्राउंड मैंन राजेश आदि मौजूद थे
कल का मैच जोकीहाट क्रिकेट क्लब और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब फोरबिसगंज के बीच होगा ।



Post Comment