Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar News, Bihar sports news, Vaishali district Cricket Association, Vaishali district cricket leagues
Khelbihar
वैशाली लीग:-गुरुद्रोण क्रिकेट क्लब ने सराय क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
Vaishali:वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डॉ एचएन गुप्ता सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में गुरुद्रोण क्रिकेट क्लब, सिंघाड़ा ने सराय क्रिकेट क्लब सराय को 8 विकेटों से पराजित किया।
पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सराय क्रिकेट क्लब की शुरुआत काफी खराब रही। उसके पांच बल्लेबाज 30 रनों की अंदर आउट गए, लेकिन कन्हाई के 30, अजीत के 24 रनों की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 109 रन बनाये। कुशल कुणाल ने पांच, कृष्णा, शिवम, अभिषेक को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में गुरुद्रोण क्रिकेट क्लब ने दो विकेट खोकर 110 रन बना कर मैच जीत लिया। प्रिंस ने नाबाद 35, अभिषेक ने नाबाद 17 और प्रशांत ने 18 रन बनाये। शिवम और अमित ने एक-एक विकेट चटकाये। विजेता टीम के कुशल कुणाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर जितेंद्र कुमार और संतोष कुमार थे।



Post Comment