Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Araia district cricket association, Araria cricket news, Araria distric cricket legues, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar Hindi news, Bihar khel news, Bihar News, Hindi khel samachar
Khelbihar
अररिया लीग:-ब्रेजा ब्लास्टर ने कोसी स्पोर्ट्स फारबिसगंज को 54 रनों से हराया।
Khelbihar.com
Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज दसवां मैच कोसी स्पोर्ट्स फारबिसगंज और ब्रेजा ब्लास्टरलास्टर अररिया के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया खराब मौसम होने की वजह से यह मैच 25- 25 ओवरों का खेला गया जिसमें टॉस जीतकर कोसी स्पोर्ट्स ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया.
ब्रेजा ब्लास्टर ने 25 ओवर में 191 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाए अपनी टीम के लिए खेलते हुए करण राय ने 40 रन जयलाल मुरमुर 27 अंशु कुमार 26 कप्तान विक्की कुमार ने 25 रन बनाए। कोशि स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए नेहाल अंसारी , राजा कुमार, गुड्डू पासवान ने दो-दो विकेट लिए
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए कोसी स्पोर्ट्स के बल्लेबाजों ने काफी धीमी शुरुआत की और अपनी टीम के लिए रन गति को तेज नहीं कर पाए जिनके कारण 25 ओवर में सात विकेट पर 137 रन ही बना पाई जिसमें सौरव कुमार 25 रन संतोष कुमार 24 रन सलीम अंसारी ने 21 रन बनाए। ब्रेजा ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए करण राय ने 3 विकेट सरवन कुमार ने 2 विकेट लिए। इस तरह ब्रेजा प्लास्टर की टीम ने 54 रनों से यह मैच जीत लिया ।
आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के सुनील कुमार और सुमित आनंद थे स्कोरिंग का कार्यभार अरमान ने संभाला इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, चेश एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, अशोक मिश्रा, तनवीर आलम, अनामी शंकर, अनिल राठौर, त्रिलोचन त्रिलोक, सुदर्शन झा, अभिषेक कुमार चंदन यादव, नियाज आदि मौजूद थे



Post Comment