Loading Now
×

कटिहार लीग:-नीलेश सिंह का शतक रेलवे ने डाइमंड एलेवेन को 123 रन से हराया।

Khelbihar.com

Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच डाइमंड एलेवेन गेड़ाबाड़ी बनाम डिविज़नल रेलवे स्पोर्ट्स क्लब कटिहार के बिच खेला गया.

जिसमे रेलवे के कप्तान सी.एन.झा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया ! पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने 255/4 का विशाल स्कोर बनाया,शतकवीर नीलेश ने 100 रन बनाये,आनंद छेत्री ने 88 रन बनाये,रवि शंकर दास ने 35 रन बनाये. जबकी गेंदबाजी करते हुए डाइमंड एलेवेन के संतोष मुनी ने 46/2 विकेट लिए,रौनक कुमार ने 27/1 विकेट लिए,और मुन्ना ओराओं ने 45/1 विकेट लिए.

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए डाइमंड एलेवेन गेड़ाबाड़ी 9 विकेट पे132 रन ही बना पाई ! इस तरह रेलवे ने 123 रनो से मैच जीत कर 2 अंक प्राप्त किए, मो.आतिफ 40 रन बनाये,प्रेम कुमार ने 24 रन बनाये,मेहफ़ूज़ आलम ने 25 रन बनाये,जबकि गेंदबाजी में रेलवे की ओर से गौतम सिंह ने 23/2 विकेट किए,चेतन गुरुंग ने 23/2 विकेट लिए,संतोष सिंह ने 26/2 विकेट लिए।जबकी विक्रम, दिलीप और सी.एन.झा को 1-1 सफलता मिली ।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रेलवे के नीलेश सिंह को उनके शानदार शतक के लिए दिया गया कटिहार जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव तौसीफ अखतर ने बताया के कल का मैच सन्नी क्रिकेट अकादेमी बनाम इस्लामिया क्रिकेट क्लब के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा!

Post Comment