Loading Now
×

जमुई लीग:-नवीन के ताबड़तोड़ 20 गेंदों में अर्दश्तक से एआरआर क्रिकेट क्लब जीती।

Khelbihar.com

जमुई: शनिवार को स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में खेले गए जिला क्रिकेट लीग के ग्रुप सी के एक मैच में एआरआर क्रिकेट क्लब ने एमएस क्रिकेट क्लब पर धमाकेदार जीत दर्ज किया। उसके ओपनिंग बल्लेेबाज नवीन ने ताबड़तोड़ रन बनाते हुए मात्र 20 गेंदो पर 52 रन बनाते हुए अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दिया।

आज सुबह एमएससीसी ने टांस जीता और पहले बल्लेेबाजी का निर्णय लिया। उसकी पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर की बजाय मात्र 21.2 ओवर मे आल आउट होकर 63 रन बनाये। उसकी ओर से सर्वाधित 18 रन अजीत ने बनाएं जबकि दूसरे टॉप स्कोरर सन्नी कुमार रहे जिन्होने 9 रनों का योगदान किया। एआरआर सीसी की ओर से अभिषेक ने धातक गेदबाजी करते हुए 11 रन देकर 5 विकेट हासिल किया। जबकि पंकज ने 4 मेडन ओवर फेंकते हुए बिना रन दिए 3 विकेट हासिल किया ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआरआर की टीम ने आसानी से मात्र 6.5 ओवर में 67 रन बनाकर मैच को जीत लिया। उसकी ओर से नवीन मे मात्र 20 गेंद पर 52 रन बनाएं जबकि दूसरे ओपनर उज्जवल ने 11 गेंद पर 9 रन बनाए। एमएससीसी का कोई गंेदबाज रनों पर अंकुश नही लगा पाया। रोहित ने 2ओवर में 27रन देकर व अंकित ने 3 ओवर में 29 रन देकर शून्य विकेट हासिल किया।

Post Comment