Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Araia district cricket association, Araria cricket news, Araria distric cricket legues, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar sports news
Khelbihar
अररिया लीग:-मुंतजीर के घातक गेंदबाजी से एसआर ब्लू 103 रनों से जीता
Khelbihar.com
Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज 12 वां मैच स्टार क्रिकेट क्लब और एसआर ब्लू के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया ठंड अधिक होने की वजह से यह मैच 25-25 खेला गया.
टॉस एसआर ब्लू ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाएं अपनी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए बदरू जमा ने 24 अदीब रजा नाबाद17 और मुंतजीर ने 19 रन बनाए । स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए नितिन कुमार ने 3 तथा नीरज कुमार ने 2 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलते हुए स्टार क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने काफी निराश जनक खेल का प्रदर्शन किया और पूरी टीम 13 ओवर में 51 रन पर सिमट गई जिसमें स्टार क्रिकेट क्लब के एकमात्र बल्लेबाज सद्दाम हुसैन ने 10 रन बनाए और दहाई अंक पर पहुंच पाए एसआर ब्लू की ओर से मुंतजीर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए और विरोधी टीम के कमर तोड दिया वही अदनान ने भी 3 विकेट लिए।
आज के मैच के निर्णायक शादाब आलम और सुदर्शन झा थे वही स्कोरिंग का कार्यभार विकी कुमार ने संभाला इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष मनोज बढ़ेडिया, सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, बिहार ओलंपिक संघ के पूर्व सदस्य सत्येंद्रनाथ शरण, अनामी शंकर, चांद आदमी, डब्बू जी, जयप्रकाश जयसवाल, चांद आजमी, अभिषेक कुमार, त्रिलोचन त्रिलोक, अमित सेनगुप्ता आदि मौजूद थे।
कल का मैच जोगबनी क्रिकेट क्लब ,जोगबनी और जोकीहाट क्रिकेट क्लब ,जोकीहाट के बीच खेला जाएगा



Post Comment