Loading Now
×

कटिहार लीग:-कप्तान बदरे खान की नाबाद 85रनों की बदौलत फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी134 रनों से जीती।

Khelbihar.com

Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए के 26वें मैच में आज का मुकाबला पिछले साल की उप विजेता फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी और इस सत्र में पहली जीत तलाश रही इस्लामिया क्रिकेट क्लब के बीच था।

ग्रुप बी के इस मैच का टॉस फ्रेंड्स के कप्तान बदरे आलम खान ने जीता और बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। बल्लेबाजो से सजी फ्रेंड्स को जल्दी ही 4 झटके लगे जब प्रभात, विजय थापा, और पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच अभिषेक आदित्य और अभिषेक शर्मा क्रमशः 4, 21,4 29 रन बना कर पवेलियन वापस लौट गए। पर छठे विकेट के लिए हजरत अली और राजा कुमार के बीच हुए 42 रन की साझेदारी ने फ्रेंड्स को जल्दी लगे झटकों से उबारा और फिर पिछले सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और बदरे आलम खान 85 नॉट आउट ने राजा कुमार 41 के साथ मिल कर 101 रनों की समझदारी की और टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्तिथी तक पहुंचाया।

फ्रेंड्स की पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 245 रनों का लक्ष्य रखा। इस्लामिया की ओर से अभिज्ञान ने 3 विकेट , सोनू ने 2 विकेट और सुनील ने 2 विकेट प्राप्त किये।


जवाब में खेलने उतरी इस्लामिया की पूरी टीम 26 ओवर में 112 रन बना कर आउट हो गयी। जिसमे तबरेज 21 रन सुनिल 30 और विकास 20 के अलावा कोई भो बल्लेबाज टिक कर बल्लेबाजी नही कर पाया और इस तरह फ्रेंड्स एकेडमी ने इस मैच को 134 रनों के बड़े अन्तर से जीत कर सेमीफाइनल में पहुंचने को उम्मीद को ज़िंदा रखा। फेंड्स की ओर स्व शुभम कुणाल ने 3, हजरत अली ने 3 और अभिषेक सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फेंड्स एकेडमी के कप्तान बदरे आलम खान को उनके आक्रमक एवं मत्वपूर्ण 85 नाबाद के लिए दिया गया। कल का मैच लिबर्टी क्रिकेट क्लब बनाम स्टार राइजिंग क्रिकेट क्लब के बिच सुबह 9:30 से खेला जायेगा !

Post Comment