Bihar district leagues
Uncategorized
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Araia district cricket association, Araria cricket news, Araria distric cricket legues, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Bihar khel news, Bihar sports news
Khelbihar
अररिया लीग:-अररिया क्रिकेट अकैडमी 7 विकेट से जीतकर सुपर लीग में,
Khelbihar.com
Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज 18 वां मैच यंग टाउन क्रिकेट क्लबऔर अररिया क्रिकेट एकेडमी के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया.
आज का मैच निर्धारित 30 -30ओवरों का खेला गया टॉस यंग टाउन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया अररिया क्रिकेट एकेडमी की सधी हुई गेंदबाजी के आगे यंग टाउन की बल्लेबाजी बिखर सी गई और पूरी टीम 27 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई उनके बल्लेबाज अफान खान ने 28 रन बनाए अररिया क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सागर ने चार विकेट इमरान ने दो विकेट लिए .
जवाबी पारी खेलने उतरी अररिया क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों एक आसान सा लक्ष्य मिला जिसे 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए जिसमें ऋतुराज ने नाबाद 24 रन जैद आलम ने 12 रन बनाए यंग टाउन की ओर से गेंदबाजी करते हुए सारीम और पीयूष ने एक-एक विकेट लिए।
आज का मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के तनवीर आलम और शादाब आलम थे वही स्कोरिंग में विक्की कुमार थे इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जयसवाल चेस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्रनाथ शरण न्यू पुलिस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नीतीश झा चांद आजमी, वार्ड पार्षद सुमित सुमन, गोपेश सिन्हा, जयप्रकाश जयसवाल, विवेक कुमार, निर्मल, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे
कल से सुपर लीग का मुकाबला शुरू होगा जिसका पहला मैच एंबिशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट और पैंथर क्रिकेट क्लब अररिया के बीच होगा।



Post Comment