Loading Now
×

सुपौल टी-20 टूर्नामेंट:-धनबाद रेलवे ने जमशेदपुर को 70 रनों से हराया

Khelbihar.com

Supaul:सुपौल जिले के सिंगिओन मे खेले जा रहे हैं T20 किकेट टूर्नामेंट मे आज धनबाद रेलवे ने जमशेदपुर को 70 रनों से हराया । T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जमशेदपुर क्रिकेट टीम ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया ।

धनबाद रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन 7 विकेट पर बनाया । धनबाद रेलवे के तरफ से रोहित ने 48 रन एवं रतन कुमार 19 रन बनाए । जमशेदपुर के गेंदबाज अनिकेत मिश्रा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए ।

जमशेदपुर को जीत के लिए 20 ओवर में 155 रनों का लक्ष्य मिला । लेकिन धनबाद रेलवे ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर जमशेदपुर टीम को 20 ओवर में 79 रन बनाने दिया साथ ही साथ 9 विकेट भी गिरा दिया । जमशेदपुर की ओर से रौशन ने 28 रनों का योगदान दिया ।

Previous post

सीके नायडू क्रिकेट : बिहार बनाम मणिपुर मैच में विकेटों का पतझड़,दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे.

Next post

ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट:-मगध यूनिवर्सिटी की धमाकेदार जीत,किट यूनिवर्सिटी को हराया।

Post Comment