Loading Now
×

वेस्ट चम्पारण लीग:-प्रभू के पंच और फजल साह के अर्दश्तक से अर्जुन सीसी विजयी

Khelbihar.com

West Champaran: वेस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ए डिवीजन लीग में आज का मैच भारत क्रिकेट क्लब और अर्जुन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

भारत सी सी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अर्जुन सीसी ने निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट के नुक़सान पर 188 रन बनाए।अर्जुन की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए फजल साह ने 82 रन,अभिषेक 31 रन,दिव्यांशु ने 22 रन तथा आदित्य ने 20 रनों का योगदान दिया।भारत के तरफ से गेंदबाजी में रिंकू को 3 विकेट, सूर्या को 2 तथा संजय यादव को 1 विकेट मिला।

जवाबी पारी में खेलने उतरी भारत क्रिकेट क्लब मात्र 14.5 ओवरों में ही प्रभु और सुमित के धारदार गेंदबाजी के आगे 66 रनों पर ही ढेर हो गई।भारत के तरफ से बल्लेबाजी में आकाश और संजय ने 15-15 रनों की संघर्ष पूर्ण पारी खेली।अर्जुन के तरफ से गेंदबाजी में प्रभु ने किफायती और असरदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 16 रन देकर 5 विकेट चटकाए और उनका साथ सुमित ने 4 विकेट लेकर बखूबी निभाया।

मैन ऑफ द मैच फजल शाह को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया।

Post Comment