अरवल लीग:-प्रवीण के शतक तथा जितेंद्र के पंजा से आरएएस की धमाकेदार जीत।
Khelbihar.com
Arwal:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को हुए मुकाबले में आर ए एस की टीम ने जे आर एम को 8 विकेट से पराजित कर दिया।
आरएएस की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने शानदार 70 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्के की मदद से 105 रन बनाया तथा कप्तान जितेंद्र कुमार के घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट हासिल किया।
आज सुबह जे आर एम के कप्तान शशि रंजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। यह निर्णय उनके खिलाफ गया और एक समय 86 रन पर 6 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद शिखर शिवम के 51 तथा सुनील कुमार के 48 रनों के बदौलत निर्धारित 35 ओवर में 188 रन बनाये। गेंदबाजी में जितेंद्र के पंजा के अलावा राहुल सिन्हा ने 2 तथा प्रवीण, हामिद एवं अभिनव आनंद ने एक – एक विकेट लिया।
जबाव में खेलने उतरी आर ए एस की टीम ने प्रवीण के 105 तथा विकेटकीपर बल्लेबाज शुभम कुमार के 44 रनों के बदौलत 2 विकेट खोकर 189 का लक्ष्य 26.2 ओवर में हासिल कर लिया। गेंदबाजी करते हुए सुनील ने 2 सफलता हासिल की।
प्रवीण को उसके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया इस मौके पर कुणाल जी, धर्मेंद्र दास, वीडियो एनालिस्ट अंकित कुमार, ओमप्रकाश कुमार, निर्भय कुमार, लव कुमार आदि मौजूद थे। आज के मैच में आलोक कुमार और अभिमन्यु कुमार निर्णायक की भूमिका में थे। कल का मैच शाहिद सी सी बनाम प्रभा देवी सी सी के बीच खेला जाएगा।



Post Comment