Bihar
Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Bihar district unit, Jahanabaad district cricket league, Jahanbaad cricket news, Jahanbaad district cricket association
Khelbihar
जहानाबाद लीग:-पवन के शानदार प्रदर्शन से साइक्लोन सीसी सेमीफाइनल में
Khelbihar.com
Jahanabaad: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग जिसका दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला धूम सीसी और साइक्लोन सीसी के बीच खेला गया जिसमें साइक्लोन सीसी ने धूम सीसी को 17 रन और एक पारी से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धूम की टीम ने पहली पारी में 149 रन पर ऑल आउट हो गयी जिसमे दिव्यम 46 तथा हर्ष ने 22 रन बनाये ओहि गेंदबाजी में साइक्लोन के पावन ने अकेले 6 विकेट हासिल किया अभिषेक 2 विकेट।अपनी पहली पारी खेलने उतरी साइक्लोन की टीम 53.1 ओवर में 279 रन बनाकर ऑल आउट हो गई,जिसमे पवन और शुभम ने अर्दश्तक लगाते हुए 58-58 रन बनाए जिससे धूम पर 130 रनों की बढ़त बनाई।
गेंदबाजी में धूम के गेंदबाज रोहित कुमार 4 और रोहित सिंह 2 विकेट लिए।दूसरी पारी में धूम की टीम 28.1ओवर में 113 रन पर आल आउट हो गयी और मैच को 17 रन तथा एक पारी से गबा दी,दिव्यम ने फिर से अच्छा पारी खेला और 44 रन बनाए।गेंदबाजी में साइक्लोन के पवन ने फिर 3,अभिषेक और निशांत ने 2-2 विकेट लिए।मैन ऑफ द मैच पवन को संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ने दी।
तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला ज़ायका सीसी बनाम काइनात सीसी के बीच 15 जनवरी को खेला जाएगा।



Post Comment