Bihar
Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel khabar, Bihar khel news, Bihar sports news, Kaimur district cricket association, Kaimur District cricket leagues
Khelbihar
कैमूर लीग: संदीप के पंच से साईं भारती क्लब मोहनिया 34रनों से जीती।
Khelbihar.com
Kaimur: जिले के तत्वधान में चल रहे जूनियर डिवीजन लीग मैच में आज का मैच चिल्ड्रंस अकैडमी और साईं भारती क्लब मोहनिया के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला साईं भारती क्लब ने लिया। साईं भारतीय क्लब के बल्लेबाजों ने 30 ओवर के इस मैच में अपने 5 विकेट खोकर 173 रन का स्कोर बनाया ।साईं भारती के तरफ से बल्लेबाजी में संदीप ने 69 रन, नवीन ने 34 रन तथा नितिन ने 23 रनों का योगदान दिया । चिल्ड्रंस एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी में मनीष ने दो विकेट, अभिषेक ने दो विकेट ,और ज्ञानेंद्र ने एक विकेट लिया।
जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिल्ड्रन एकेडमी की टीम 28 ओवरों में मात्र 139 पर ही ढेर हो गई ।चिल्ड्रंस एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी में जाहिद ने 39 रन, ज्ञानेंद्र ने 23 रन और कुंदन 21 रनों का योगदान दिया। साईं भारती के तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए अमित ने 5 विकेट, हिमांशु ने दो विकेट और संदीप ने 1 विकेट लिए। इस तरह से साईं भारती 34 रनों से यह मैच जीत गया।
मैन ऑफ द मैच संदीप कुमार को उनके लाजवाब गेंदबाजी के लिए जिला संयोजक अजय कुमार सिंह द्वारा दिया गया। इस दौरान मैदान में सैकड़ों खेल प्रेमी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं नजर आए।



Post Comment