Loading Now
×

किशनगंज लीग: अल फतेह क्रिकेट क्लब की शानदार 5 विकेट से जीत

Khelbihar.com

Kishanganj:किशनगंज ज़िला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ज़िला लीग का आज बी डिवीजन का मैच रॉक स्टार क्रिकेट क्लब बनाम अल फतेह क्रिकेट क्लब के बीच 30-30 ओवर का खेला गया.

अल फतेह ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए rock star के सभी बल्लेबाज 133 रन बनाकर आउट हो गये जिसमें गुड्डू ने35 ओर 33 रन नेहाल ने बनाए एक्स्ट्रा 19 रन। अल फतेह की और से बौलिंग करते हुए बब्बन खान ने 3 ओर इम्तियाज ने 2 विकेट लिए ।

133 रन का पीछा करने उतरी अल फतेह के बल्लेबाज 20.1ओवर में 5 विकेट खो कर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें सोनू शर्मा 32 और रज़ि अहमद ने 31 रन बनाए रॉक की ओर से बौलिंग करते हुए साहेब ने 2 ओर रवि ने 1 विकेट लिए । 3 विकेट ओर 11 रन के लिए बब्बन खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया । आज के अम्पायर थे अबसार ओर दानिश स्कोरर फैज़ान । कन्वेनर- बीर रंजन

Post Comment