Loading Now
×

वैशाली लीग:-रोमांचक मुकाबले में एनवीएस क्रिकेट क्लब 8 रन से जीती।

Khelbihar.com

Vaishali:वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डॉ एचएन गुप्ता स्मृति वैशाली जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का
आज का मैच एनवीएस क्रिकेट क्लब आउट केयर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

एनवीएस क्रिकेट क्लब के कप्तान निखिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया दोनों ओपनर ने सधी हुई शुरुआत की, अभिषेक 57 और सन्नी 20 को आउट होने के बाद बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए टीम का स्कोर 125/9 विकेट पर पहुंचा ,केयर क्रिकेट क्लब के तरफ से रियाज 4 सौरव 3 और गौतम 1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केयर क्रिकेट क्लब का शुरुआत बहुत ही खराब है दोनों ओपनर जल्दी पवेलियन लौट गए उसके बाद उत्सव 26 और गौतम 15 अनुराग 18* शिवम् श्री 20 ने मैच को रोमांचक बना दिया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए , पूरी टीम 117/5 रन ही बना सके एनवीएस के तरफ से निखिल और सौरव रंजन 2-2 जबकि सन्नी को 1 विकेट मिला एनवीएस के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया

Post Comment