Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket news, bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Bihar khel news, Bihar sports news, Saharsa district Cricket Association, Saharsa district Cricket League
Khelbihar
सहरसा लीग:-सागर के नाबाद अर्दश्तक से फ्रेंड्स इलेवन सीसी 9 विकेट से विजयी।
Khelbihar.com
Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब एवं कोशी स्मैशर्स के बीच खेला गया।
कोशी स्मैशर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेवाजी करती हुई कोशी स्मैशर्स ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 29.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर सोनू के 36 रन(53 बॉल),अंशु के 27 रन (37 बॉल) एवं मोहित के 12 रन (12 बॉल) की सहायता से 119 रन बनाया जिसके।
जवाब में फ्रेंड्स एलेवन के बल्लेवाजों ने 14 ओवर में सागर के नाबाद 57 रन(37 बॉल),अनिकेत के नाबाद 27 रन(29 बॉल) एवं प्रिंस के 13 रन(12 बॉल) की सहायता से 1 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाते हुए जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।इसप्रकार फ्रेंड्स एलेवन क्रिकेट क्लब ने कोशी स्मैशर्स को 9 विकेट से पराजित किया।फ्रेंड्स एलेवन के गेंदवाज पंकज ने 6 ओवर में 1मेडेन 19 रन देकर 5 विकेट,अंशु ने 6 ओवर में 1 मेडेन 19 रन देकर 2 विकेट,अनंत ने 6 ओवर में 1 मेडेन 26 रन देकर 1 विकेट तथा शंकर ने 2 ओवर में 1 मेडेन 1 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया जबकि कोशी स्मैशर्स की ओर से सोनू ने 5 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।
आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,पीयूष कुमार सिंह, पंकज कुमार ठाकुर,रविन्द्र कुमार ठाकुर,निलेन्दु झा,बिश्वनाथ कुमार,कुमार अभिषेक,असफहान खान,पुरुषोत्तम कुमार एवं राजकिशोर चौधरी इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में राजीव,दिलखुश,कुणाल,रोहित,सारिक,लव,प्रवेश इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।



Post Comment