Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket news, bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Bihar khel news, Sahara District Cricket Association, Saharsa district Cricket Association, Saharsa district Cricket League
Khelbihar
सहरसा लीग:-टाउन क्रिकेट क्लब ने क्लब ऑफ एलेवन स्टार मुरादपुर को 2 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
Saharsa: जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान पर आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच क्लब ऑफ एलेवन स्टार मुरादपुर एवं टाउन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया .
जिसमें क्लब ऑफ एलेवन स्टार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करती हुई क्लब ऑफ एलेवन स्टार ने अभिनव के 58 रन(72 बॉल),अनुकल्प के 32 रन(46 बॉल),दीपक के 10 रन(12 बॉल) की सहायता से 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाया .
जिसके जवाब में टाउन क्रिकेट क्लब ने रोमांचक एवं उतार चढ़ाव से भरपूर मैच में आफताब ने 59 रन(57 बॉल),रोहित राज के 21 रन(24 बॉल),विष्णु के 19 रन(12 बॉल) की सहायता से 28.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 161 रन बनाया।इसप्रकार टाउन क्रिकेट क्लब ने क्लब ऑफ एलेवन स्टार मुरादपुर को 2 विकेट से पराजित किया।
टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से सानू ने 6 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट,विष्णु ने 6 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट,आकाश ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि क्लब ऑफ एलेवन स्टार की ओर से मुकेश ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट,कुणाल ने 6 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट,दीपक ने 2 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट,रविरंजन ने 6 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट,श्रवण ने 5 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।
इस मैच के निर्णायक बिश्वनाथ कुमार एवं गौरव तथा स्कोरर अनंत एवं अंशु थे।मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार, पीयूष कुमार सिंह,शशिभूषण,पंकज कुमार ठाकुर,सरफराज आलम,नन्हे,असफहान खान,रविन्द्र कुमार ठाकुर,निलेन्दु झा,कुमार अभिषेक इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में विक्रम कुमार,राजीव कुमार,दीपक,रौशन,रोहित,पंकज,सारिक,केशव,प्रवेश,आयुष,सागर,अनिकेत,पीयूष,सागर,दीपक यादव,न्यूटन इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।



Post Comment