Loading Now
×

भारत क्रिकेट क्लब जमुई जिला लीग के फाइनल में

Khelbihar.com

जमुई:- शुक्रवार को जिला क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल खेला गया जिसमें भारत क्रिकेट क्लब ने रेलवे स्टैशन क्लब झाझा को 43 रनों से हरा कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

सुबह टॉस भारत सीसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। भारत के बल्लेबाजों ने अपने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 215 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से विकास ने 76 गेंद पर 76 रन व युवराज ने 26 गेंद पर 25 रन बनाए। झाझा की ओर से शैलेश यादव 29 रन देकर 3 विकेट व प्रेम ने 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झाझा की टीम ने सौमेन गोप के 87 गेंद पर 82 रनों की बदौलत संघर्ष किया पर अन्य कोई बल्लेबाज रन नही बना सका। दूसरा उल्लेखनीय योेगदान अंकित पाठक ने किया जिन्होने 14 रन बनाएं। झाझा ने 32.3 ओवर में आल आउट होकर 172 रन बनाएं। भारत की ओर से धनंजय ने 9 रन देकर 4 विकेट व अभिषेक ने 35 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। इस तरह भारत सीसी ने 43 रनों से मैच काे जीत कर फाइनल में जगह बनाई।

Post Comment