Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Muzfferpur distric cricket association, Muzfferpur district cricket leagues
Khelbihar
मुज़फ़्फ़रपुर लीग:-सत्यम के हरफनमौला खेल से डीडीएफ विजयी
Khelbihar.com
मुजफ्फरपुर. जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दिव्यदृष्टि फाउंडेशन ने जस्ट चैंपियन को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से पराजित किया. एलएस कॉलेज मैदान में खेले गए मुकाबले में जस्ट चैंपियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया
. पर, उसका फैसला सही साबित नहीं हुआ व पूरी टीम 27 ओवर में महज 82 रनों पर सिमट गयी. दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नीरज ने सर्वाधिक 21 रन बनाये. शिवम ने 10 व तारिक ने 12 रनों का योगदान दिया. दिव्यदृष्टि फाउंडेशन की ओर से फातुन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर चार विकेट चटकाये. सत्यम व गौरव को दो-दो विकेट मिला.
जीत के लिए.
83 रनों का पीछा करने उतरी दिव्यदृष्टि फाउंडेशन को सत्यम व रणवीर ने ठोस शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिये 52 रन जोड़े. इसके बाद दिग्विजय ने तुरंत-तुरंत दो झटके दिए. पर, यह काफी नहीं था. सत्यम ने सेराज (5) के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी. सत्यम ने नौ चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 58 राण बनाये. उसे उसके हरफनमौला खेल के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया.
कल का मैच : गायत्री क्रिकेट क्लब बनाम एमडीसीए रेड



Post Comment