Loading Now
×

अरवल लीग:-संजय का पंजा, प्रभा देवी 8 विकेट से विजयी।

Khelbihar.com

Arwal:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रही सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में आज प्रभा देवी सी सी ने कृष्णा एस सी को 8 विकेट से हरा कर अपनी दूसरी जीत अर्जित की। आज सुबह प्रभा देवी के कप्तान सुमित ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

क्षेत्ररक्षण का फैसला सही साबित करते हुए प्रभा देवी के संजय कुमार की घातक गेंदबाजी (4 ओवर, 1 मेडेन, 7 रन और 5 विकेट) के बदौलत कृष्णा की पूरी टीम 16 ओवर में 46 रन बनाकर आउट हो गई। कृष्णा की ओर से विक्की ने सबसे अधिक 16 रनों का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 13 रन मिला। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गेंदबाजी में संजय के पंजा के अलावा सुधीर ने दो, मृणाल एवं पवन ने एक – एक सफलता हासिल की।

इस छोटे से स्कोर को पीछा करने उतरी प्रभा देवी की टीम ने 2 विकेट खोकर 8 ओवर में मैच को जीत लिया। प्रभा देवी की ओर से सबसे अधिक बंशीधर द्विवेदी ने नाबाद 21 तथा अलवेला ने 13 रनों के योगदान दिया। वेद प्रकाश ने 8 तथा हेमंत ने नाबाद 5 रन बनाए। गेंदबाजी में सचिन ने 2 ओवर में 2 रन देकर एक तथा गौरव ने 2 ओवर में 19 रन देकर एक सफलता हासिल की। प्रभा देवी के संजय कुमार को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अभिमन्यु कुमार तथा अंकित कुमार निर्णायक की भूमिका में थे। इस अवसर पर लव कुमार, ओमप्रकाश कुमार, राम रमैया आदि मौजूद रहे। कल का मैच मगध सी सी बनाम आर ए एस के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment