Loading Now
×

आशुतोष के अर्दश्तक(93रन)व उज्वल के घातक गेंदबाजी(4)से अश्वनी क्रिकेट एकेडमी विजयी।

Khelbihar.com

Patna: बरौली चैंपियन ट्रॉफी में सोमवार को खेले गए मुकाबले में अश्वनी क्रिकेट क्लब ने मुराद क्रिकेट एकेडमी को 55 रनों से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अश्वनी सीए की टीम 20 ओवर में 196 रन 7 विकेट खो कर बनाये जिसमे आशुतोष राज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की शानदार पारी खेला,अमित कुमार सिंह 33 रन और सैफ 18 रन का योगदान किया।गेंदबाजी में अभय को 3,राहुल 2 और दीपू को 1 विकेट मिला।

197 रनों के जबाब में मुराद सीए सिर्फ 141 रन 8 विकेट पर बना सकी और इस मैच को 55 रनों से गबा दी,बल्लेबाजी में अभय 34 और चंदा ने 29 रन बनाए ।गेंदबाजी में अश्वनी के उज्वल ने घातक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट,सैफ 15 रन देकर 2 विकेट और रूपेश ,रेहान को 1-1 विकेट मिला।

Post Comment