Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur b division leagues, Bhagalpur cricket academy, Bhagalpur district cricket, Bhagalpur khel news, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news
Khelbihar
भागलपुर जिला लीग:-नवगछिया क्रिकेट क्लब 5विकेट से जीती।
Khelbihar.com
Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को नवगछिया क्रिकेट क्लब (नवगछिया) ने शहवाज क्रिकेट क्लब (बरहपुरा) को पांच विकेट से हरा दिया।
मैच का टॉस नवगछिया क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी शहवाज क्रिकेट क्लब (बरहपुरा) की 26.1 ओवर में 95 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में मो. शाहेब ने सर्वाधिक 18 रनों की पारी खेली। शेष बल्लेबाज नहीं चल सके। नवगछिया क्रिकेट क्लब (नवगछिया) की ओर से गेंदबाजी में अंकित और अनिस ने क्रमशः तीन- तीन विकेट लिये। अमन ने दो विकेट लिये। औरंगजेब ने एक विकेट झटका।
96 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया क्रिकेट क्लब (नवगछिया) की टीम 19.4 ओवर में जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये। टीम की ओर से बल्लेबाजी में कृष्णा ने 31, अंकित ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली। शहवाज क्रिकेट क्लब (बरहपुरा) की ओर से गेंदबाजी में तालिब ने तीन, हुसैन और शाहेब ने क्रमशः एक-एक विकेट लिये। अंपायर की भूमिका धर्मजय और शुभम ने निभाई। स्कोरर अंकित थे।0
सोमवार को सुबह 9:30 बजे ग्राउंड नंबर – 1 (सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम) पर सनलाइट क्रिकेट क्लब बनाम आजाद क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। ग्राउंड नंबर – 2 (सैंडिस कंपाउंड का बाहरी मैदान) पर साई क्रिकेट क्लब बनाम फतेहपुर फाइटर क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।



Post Comment