Loading Now
×

चैलेंजर ट्रॉफी:-बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी क्वार्टरफाइनल में

Khelbihar.com

Patna:बेऊर के खेल मैदान में चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने एल सी ए को 6 विकेट से पराजित किया।टॉस एल सी ए ने जीता तथा पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया।

एलसीए ने 27 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 94 रन ही बनाए।एलसीए के तरफ से अजित ने 21 रन,सानिध्य ने 14 रन,लक्ष्य ने 13 रन तथा नित्यम ने 11 रन बनाए।बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के तरफ से हिमांशु राज ने 6 ओवर में 8 रन देकर 4,रोहित ने 2 तथा राजवीर,प्रियांशु और अनिकेत तीनों ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की टीम ने लक्ष्य को मात्र 21 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के तरफ से सूरज ने 24,रोहित ने 21 तथा आयुष पटेल ने 15 रन बनाए। एलसीए के तरफ से अनिरुद्ध राज ने 2 जबकि कृष्णा सिंह और रोहन राणा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।हिमांशु राज को उनके शानदार खेल के लिए टूर्नामेंट के फाउंडर विक्की सिन्हा ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।

Post Comment