चैलेंजर ट्रॉफी:-आइकॉन पब्लिक स्कूल क्वार्टरफाइनल में पहुँची
Khelbihar.com
Patna:बेऊर के खेल मैदान में चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आइकॉन पब्लिक स्कूल ने अश्विनी क्रिकेट एकेडमी को 53 रनों से पराजित किया।टॉस अश्विनी क्रिकेट एकेडमी ने जीता तथा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
आइकॉन पब्लिक स्कूल ने 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाए। आइकॉन पब्लिक स्कूल के तरफ से पीयूष ने 53,शांतनु चंद्रा ने 29,हर्ष राज ने 28 तथा रोहित सिंह ने 19 रन बनाया। अश्विनी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से उज्ज्वल ने 3 तथा हैप्पी,राहुल और आशुतोष तीनों ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अश्विनी क्रिकेट एकेडमी 33 ओवरों में सभी विकेट खोकर 143 रन ही बना पाई।अश्विनी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आशुतोष ने 47,सुमित ने 18, सुभम ने 12 तथा अनुराग ने 10 रन बनाए। आइकॉन पब्लिक स्कूल के तरफ से शांतनु चंद्रा ने 7 ओवर में 15 रन देकर 3,लक्ष्य और रोहित ने 2 तथा उत्कर्ष ने 1 विकेट प्राप्त किया।शांतनु चंद्रा को उनके शानदार खेल के लिए उजाला पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री रामलग्न कुमार ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।



Post Comment