Loading Now
×

भागलपुर लीग:-राकेश राजू के ताबड़तोड़ तेज शतक 141रन,टी.एन.बी. शिवपुनम विजयी

Khelbihar.com

Bhaglpur: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को टी.एन.बी. शिवपुनम ने साई क्रिकेट क्लब नारायणपुर को 169 रनों से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर टी.एन.बी. शिवपुनम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 267 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

बल्लेबाजी में राकेश काजू ने 75 गेंदों में 141 रनों की शतकीय पारी खेली। राकेश ने 16 चौके और 4 छक्के लगाए। रंजीत ने 54 रनों की पारी खेली। प्रेम ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया। साई क्रिकेट क्लब नारायणपुर की से गेंदबाजी में मुकेश, सैयद अली, अभिषेक कुमार, मिलन कुमार ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।

268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई क्रिकेट क्लब नारायणपुर की टीम 28.4 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में गौतम ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। टी.एन.बी. शिवपुनम की ओर से गेंदबाजी में राजेश भारती ने 5.4 ओवर में दो मेडन देकर 13 रन पर चार विकेट लिये। संतोष ने 5 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये। वरुण ने 5 ओवर में दो मेडन देकर 13 पर दो विकेट झटका। नितेश ने एक विकेट लिया।

अंपायर की भूमिका धर्मजय और मेहशर ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। सोमवार (27 जनवरी) को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में लूसीड क्रिकेट क्लब बनाम राॅयल क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment