Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट:-कुमार आदित्य के शतक पर भाड़ी पड़ी एएन कॉलेज के बल्लेबाज,

Khelbihar.com

Patna: शनिवार को संपतचक ग्राउंड में एक प्रदर्शनी क्रिकेट खेला गया जिसमें ए एन कॉलेज की टीम ने संपतचक एकतरफा 9 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संपतचक की टीम ने 30 ओवर में 2 विकेट खोकर 218 रन बनाये जिसमे जिसमें कुमार आदित्य ने 111 बॉल खेलकर पर 126 रन की धमाकेदार शतक जड़ दिया, रितिक ने 47 और अमृतांशु ने 15 रनों का योगदान दिया।गेंदबाजी में मनमोहन को 2विकेट मिला।

219 रनों के जबाब में एन कॉलेज के बल्लेबाजों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और 1 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया, मनमोहन अर्दश्तक 82 रन,विक्रम अर्दश्तक 63 रन तथा अंकित अर्दश्तक 60 रनों बनाये। गेंदबाजी वेदांत को 1 विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment