Loading Now
×

महिलाU-23 एकदिवशीय मैच: बिहार को हुई पहली जीत,अरुणाचल को छह विकेट से हराया

Khelbihar.com

पटना : भुवनेश्वर में बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिलाओं की  U-23 आयु वर्ग की एक दिवशीय मैच में बिहार को पहली जीत मिली है. टूर्नामेंट में बिहार का यह दूसरा मैच था.  पहले मैच में बिहार को चंडीगढ़ से सात विकेट से हार का सामना करना परा था. बिहार का अगला मैच 31  जनवरी को कटक में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ है.

इस मैच में टॉस अरुणाचल ने जीता और बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 76 रन बनाकर आल आउट हो गयी.. अरुणाचल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए डी पोपी २, शुभु डी 9, आर रावत 6, मेघा शर्मा 12, शीतल ओर चाका शून्य , माई मेख 7, नबाम यापु 13, टी याजे 3ओर यानी 3 रन बनाकर आउट हुई, जबकि एडम शून्य पर नॉट आउट रही. बिहार की ओर से अंशु  अपूर्वा ओर अपूर्वा कुमारी ने 3-3 तथा शिखा सिंह ने २ ओर तेजस्वी तथा रचना ने एक एक विकेट प्राप्त किये .

जवाब में खेलते हुए बिहार की टीम 27.2 ओवर में 77 बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. बिहार की ओर से आराध्या राज 2, विशालाक्षी 27, शिखा सिंह शून्य  और  अपूर्वा कुमारी  28 बनाकर आउट हुई, जबकि याशिता सिंह 4 और कोमल कुमारी एक रन बनाकर नाबाद रही. अरुणाचल की ओर से डी पोपी ओर मेघा शर्मा ने एक एक तथा शुभु डी ने दो विकेट लिए.

Post Comment