Bihar Cricket News,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar sports news, Kaimur district cricket association, Kaimur District cricket leagues
Khelbihar
कैमूर: वैभव की फिरकी में फंसा अननोन टीम,एयरपोर्ट की शानदार जीत
Khelbihar.com
कैमूर। जिले के तत्वधान में चल रहे A डिवीजन लीग मैच में आज का मैच अननोन क्रिकेटर्स और एयरपोर्ट एलेवेन के बीच जगजीवन मैदान,भभुआ में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला एयरपोर्ट XI ने लिया। और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ, खास रणनीति के तहत अपने बाएं हाथ के स्पिनर वैभव को गेंदबाजी पर लगाया और वैभव ने अपने घातक स्पेल में 9 रन देकर 5 विकेट लिए। उनका भरपूर साथ मयंक राज विशु ने 2 विकेट लेकर दिया। अननोन क्रिकेटर्स की पूरी टीम मात्र 48 रन पर बिखर गई। अननोन के तरफ से बल्लेबाजी में प्रदुम्न और अभिलाष ही दहाई की संख्या क्रमशः 14 और 15 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी एयरपोर्ट XI कि टीम मुकेश के नाबाद 36 रन के बदौलत 4.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और इस मैच को 10 विकेट से अपने नाम किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वैभव को रणजी खिलाड़ी विशाल दास के हाथो दिया गया। मैच में अंपायरिंग विकाश पटेल तथा भानु पटेल और स्कोरिंग सौरव और मनीष ने किया। इस दौरान मैदान में जिला संयोजक अजय कुमार सिंह,संजय श्रीवास्तव,तनवीर अली,शिवम सिंह समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।इस खबर की जानकारी जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राशिद रौशन ने दिया।



Post Comment