Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket news, bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Sahara District Cricket Association, Saharsa district Cricket Association, Saharsa district Cricket League
Khelbihar
सहरसा लीग:-ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल ने रुणा मनोहर पब्लिक स्कूल को 151 रनों से पराजित किया।
Khelbihar.com
Saharsa: जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग 2019-20 के अंतर्गत आज का मैच U-14 का ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल एवं रुणा मनोहर पब्लिक स्कूल,सौर बाजार के बीच खेला गया।
रुणा मनोहर पब्लिक स्कूल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते हुए ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए रुणा मनोहर पब्लिक स्कूल के बल्लेबाज 30 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर आकाश के 31 रन(36 बॉल),रमण के 38 रन (37 बॉल),सौरभ के 33 रन (27 बॉल) की सहायता से 201 रनों का स्कोर खड़ा किया.
जिसके जवाब में रुणा मनोहर पब्लिक स्कूल के बल्लेबाज 18 ओवर खेलकर अपने सभी विकेट खोकर अंकुश के 9 रन (28 बॉल),संजीव के 7 रन (12 बॉल) की सहायता से 50 रन ही बना सकी।इस प्रकार ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल ने रुणा मनोहर पब्लिक स्कूल को 151 रनों से पराजित किया।रुणा मनोहर पब्लिक स्कूल की ओर से ईश्वर ने 6 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट,अर्पण ने 6 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट,सौरभ ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल की ओर से सौरभ ने 3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट,अमित ने 4 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के निर्णायक गौरव एवं रितुराज तथा स्कोरर दीपक थे।
मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार, संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,निलेन्दु झा,बिश्वनाथ कुमार,पीयूष कुमार सिंह, पंकज कुमार ठाकुर,ज्योतिष,कुणाल इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में नीतीश, शारिक,राजहंस,अंशु,सागर,दीपक यादव,कुमोद, शुभम,केशव,लव, विक्रम,विष्णु,रोहित,राजीव एवं सनोज का सराहनीय योगदान रहा।



Post Comment