Khelbihar.com

पटना : इस मैच में नागालैंड ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बिहार की पारी की शुरुआत विपिन सौरभ और प्रणव सिंह ने की। विपिन सौरभ जहां तेज खेल रहे थे वहीं प्रणव सिंह विकेट पर टिक कर उनका साथ दे रहे थे।

विपिन सौरभ ने 59 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस समय टीम का स्कोर 61 रन था और प्रणव इस समय मात्र 9 रन पर खेल रहे थे। अर्धशतक जमाने के बाद विपिन विकेट पर नहीं टिक पाये और जोशुआ की गेंद पर पुचु द्वारा कैच किए गए। इसके बाद प्रणव का साथ देने विभूति भास्कर आये और दोनों ने जम कर बैटिंग की। प्रणव ने 146 गेंद खेल कर और विभूति भास्कर ने 103 गेंद खेल कर अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक जमाने के बाद विभूति भास्कर ने तेज खेलना शुरू किया और अगले 43 गेंद में 50 रन बना कर अपना शतक पूरा किया। प्रणव सिंह ने अपना शतक 251 गेंद खेल कर पूरा किया।

इस मैच में नागालैंड ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बिहार की पारी की शुरुआत विपिन सौरभ और प्रणव सिंह ने की। विपिन सौरभ जहां तेज खेल रहे थे वहीं प्रणव सिंह विकेट पर टिक कर उनका साथ दे रहे थे। विपिन सौरभ ने 59 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस समय टीम का स्कोर 61 रन था और प्रणव इस समय मात्र 9 रन पर खेल रहे थे। अर्धशतक जमाने के बाद विपिन विकेट पर नहीं टिक पाये और जोशुआ की गेंद पर पुचु द्वारा कैच किए गए।

इसके बाद प्रणव का साथ देने विभूति भास्कर आये और दोनों ने जम कर बैटिंग की। प्रणव ने 146 गेंद खेल कर और विभूति भास्कर ने 103 गेंद खेल कर अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक जमाने के बाद विभूति भास्कर ने तेज खेलना शुरू किया और अगले 43 गेंद में 50 रन बना कर अपना शतक पूरा किया। प्रणव सिंह ने अपना शतक 251 गेंद खेल कर पूरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here