Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Latest
Bihar Sports
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Bihar khel news, Bihar sports news, Kaimur district cricket association, Kaimur District cricket leagues
Khelbihar
कैमूर लीग:रोहित के अर्दश्तक से एयरपोर्ट एलेवन चार विकेट से विजयी।
Khelbihar.com
कैमूर। जिले के तत्वधान में चल रहे A डिवीजन लीग मैच में आज का मैच हीरोज़ और एयरपोर्ट एलेवेन के बीच जगजीवन मैदान,भभुआ में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला एयरपोर्ट XI ने लिया। और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ, खास रणनीति के तहत अपने दाएं हाथ के स्पिनर मयंक राज विशु ने 3 रन देकर 3 विकेट, वैभव व दुर्गा ने 2-2 विकेट लिए। हीरोज़ क्रिकेट की पूरी टीम 147 रन पर 38.2 ओवर में सिमट गई। हीरोज़ के तरफ से बल्लेबाजी में वसीम अली ने 50 रन और रिषभ ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी एयरपोर्ट XI कि टीम रोहित के नाबाद 57 रन और इरफान के 33 रन के बदौलत 26.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। हीरोज़ क्रिकेट की तरह से वसीम और गौरव ने 2-2 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोहित पाल को संजय श्रीवास्तव के हाथो दिया गया। मैच में अंपायरिंग विकाश पटेल तथा भानु पटेल और स्कोरिंग सौरव और मनीष ने किया। इस दौरान मैदान में जिला संयोजक अजय कुमार सिंह,संजय श्रीवास्तव,तनवीर अली,शिवम सिंह समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।इस खबर की जानकारी जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी राशिद रौशन ने दिया।



Post Comment