Loading Now
×

अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी:-सुपर ओवर में जीती पौल क्रिकेट एकेडमी

Khelbihar.com

Patna: बेऊर खेल मैदान के टर्फ विकेट पर चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में पौल क्रिकेट एकेडमी ने ईपीसीए जूनियर की टीम को सुपर ओवर में 6 रनों से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।टॉस ईपीसीए जूनियर के कैप्टन प्रेम ने जीता तथा बल्लेबाजी का निर्णय किया।

ईपीसीए जूनियर ने 26.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाए।समीर ने 20,मोनू ने 17,गौरव ने 13 तथा प्रेम ने 12 रनों का योगदान दिया।पौल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिव्यांश ने 3,कुमार श्रेय और आलोक ने 2-2 जबकि संस्कार,शुभम और पार्थ ने 1-1 खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पौल क्रिकेट एकेडमी ने भी 25.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन ही बनाए।पौल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से हर्ष ने 31, पार्थ ने 30 तथा दिव्यांश ने 13 रन का योगदान दिया।ईपीसीए जूनियर के तरफ से गेंदबाजी में रूपेश ने 5,सचिन ने 2 जबकि अभिषेक और गौरव ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

नॉकआउट मुकाबला टाई होने के बाद अंपायरों ने सुपर ओवर से नतीजा निकालने का फैसला किया।सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पौल क्रिकेट एकेडमी ने 7 रन बनाए।ईपीसीए जूनियर को जीत के लिए 6 गेंदों में 8 रन बनाना था।लेकिन ईपीसीए जूनियर के बल्लेबाज 3 गेंद में 1 रन बनाकर अपने दोनों विकेट खो दिया।पार्थ को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Post Comment