Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Kisanganj district cricket association, Kishanganj District cricket league
Khelbihar
किशनगंज लीग:-एकतरफा मुकाबले में जीता सनराइज क्रिकेट क्लब।
Khelbihar.com
Kishanganj: सीनियर किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग का आज ए डिविजन का मैच सनराइज क्रिकेट क्लब सीनियर बनाम फ्रेंड्स एलेवन सीनियर के बीच 25-25 ओवर का खेला गया जिसमें सनराइज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवरों में 8 विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें जिसमें फैयाज ने धुआंदार 8 चौके और 6 छक्के के मदद से 52 गेंदों पर 81 रन बनाए और रॉकी ने 25 रन बनाए वहीं फ्रेंड्स एलेवन सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए निरंजन ने 3 विकेट झटके एवं मुकेश ने दो विकेट झटके।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड एलेवन सीनियर के सभी बल्लेबाज 16 .4ओवर पर 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें शाहबाज ने 31 और अबसार 9 ने रन का योगदान दिया वहीं सनराइज की ओर से गेंदबाजी करते हुए वसीम ने 3 विकेट और तासीर ने दो विकेट झटके धुआंधार 81 रनों के लिए फैयाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया आज के अम्पायर थे राणा नावेद और इंतजार आलम स्कोरर आसिफ ।कन्वेनर -वीर रंजन



Post Comment