Loading Now
×

Braking News:बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का एजीएम हुआ स्थगित,

Khelbihar.com

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की 31 जनवरी को आरा के होटल आदित्या इन में होने वाली ए जी एम को बीसीए सचिव के द्वारा रद्द कर दिया गया.

बीसीए के सचिव संजय कुमार ने बताया की इस ए जी एम में बीसीए के कमेटी ऑफ़ मैनेजमेंट के सदस्य और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में बीसीसीआई से अधिकृत अमिकर दयाल और कविता राय को ए जी एम में नहीं जाने देने तथा उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के कारण इस ए जी एम को स्थगित कर दिया. सचिव ने बताया की आगामी  ए जी एम के तिथि , स्थान और समय की घोषणा शीघ्र की जायेगी. सचिव ने बताया की कुछ जिलों के प्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया.

 सचिव के साथ कई जिलों के प्रतिनिधि भी ए जी एम स्थल से वापस लौट गए. सचिव ने बताया की इस बात की सूचना बीसीसीआई, सभी पूर्ण सदस्यों ओर कमेटी ऑफ़ मैनेजमेंट के सभी सदस्यों को दे दी गयी है. 

Post Comment