Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Sports
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket districts leagues, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar sports news, Sahara District Cricket Association, Saharsa district Cricket Association, Saharsa district Cricket League
Khelbihar
सहरसा लीग:-हिमांशु ने हैट्रिक सहित झटके 6 विकेट,शांति निकेतन शिक्षण संस्थान विजयी।
Khelbihar.com
Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान सहरसा में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज U-14 स्कूल टूर्नामेन्ट का मैच शांति निकेतन शिक्षण संस्थान, मेनहा एवं रुणा मनोहर पब्लिक स्कूल, सौर बाजार के बीच खेला गया।
निर्धारित 40 ओवर के मैच में रुणा मनोहर पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 11 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर चंद्रभूषण के 8 रन (15 बॉल),अर्पण के नाबाद 8 रन(7 बॉल),अंकुश के 5 रन(12 बॉल) एवं संजीव के 5 रन (10 बॉल) की सहायता से 44 रन ही बना सका।
जिसके जवाब में शांति निकेतन शिक्षण संस्थान, मेनहा ने 7 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए अनुराग के नाबाद 14 रन(20 बॉल) एवं सोनू के नाबाद 22 रन(22 बॉल) की सहायता से 45 रन बनाया।इसप्रकार शांति निकेतन शिक्षण संस्थान, मेनहा ने रुणा मनोहर पब्लिक स्कूल,सौर बाजार को 10 विकेट से पराजित किया।शांति निकेतन शिक्षण संस्थान की ओर से हिमांशु ने हैट्रिक विकेट लेते हुए 4 ओवर में 3 मेडेन 5 रन देकर 6 विकेट,आशीष ने 2 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।
आज के मैच में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,पंकज कुमार ठाकुर,विश्वनाथ कुमार,पीयूष कुमार सिंह, दीपक कुमार पिंटू इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में शारिक, रोहित,शुभम,विनीत,केशव सिंह प्रतिहार,लव,पुरुष्कर, राजहंस, कुमोद इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।



Post Comment