Bihar cricket association News,
Bihar Latest
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket association, Bihar cricket association news, Bihar cricket assocition notification, Bihar cricket news, Bihar khel news, Bihar News, Bihar sports news, Rakesh tiwari BCA, Sanjay Kumar BCA
Khelbihar
बीसीए अध्यक्ष का कड़ा फैसला सचिव के सारे अधिकार छिने,फैसले खिलाफ जाने वाले भी नही बचेंगे।
Khelbihar.com
Patna: बिहार क्रिकेट एसोसियेसन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निष्कासित सचिव संजय कुमार के द्वारा भेजे गए मेल के उपर अपनी टिप्पणी देते हुए दैनिक जागरण के संवाददाता को बताया है कि बिहार क्रिकेट संघ के 31 जनवरी के एजीएम बैठक मे संजय कुमार के उपर लगाए गए आरोप के निष्पक्ष जॉच के बाद बिहार क्रिकेट संघ उनके खिलाफ आगे की कारवाई को देखेगी ।
जॉच चलने तक बिहार क्रिकेट संघ के सचिव के हैसियत से संजय कुमार के सारे काम काज को रोक दिया गया है, इस दरम्यान बिहार क्रिकेट संघ के सचिव के हैसियत से संजय कुमार किसी भी प्रकार के कार्य करते है तो वह गलत माना जाएगा तथा एजीएम के सदस्यो के द्वारा जो आदेश उनके खिलाफ लिया गया है उसका उलंघन माना जाएगा ।

सभी बिहार क्रिकेट टीम के चयन कर्ता, कोच जुनियर सिनीयर टीम को भी सुचित किया जा रहा है कि निष्कासित संजय कुमार के टीम मे दखल की जानकारी अविलम्ब बिहार क्रिकेट संघ के अधिकारियों को दे अन्यथा साबित होने पर वे भी दोषी माने जाएगें ।राकेश तिवारी अध्यक्ष बिहार क्रिकेट एसोसिएशन।



Post Comment