Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण लीग:- चकिया क्रिकेट एकेडमी ने जूलियन क्रिकेट क्लब को 35रनों से हराया।

Khelbihar.com

Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में चल रहे स्व.मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में चकिया क्रिकेट एकेडमी ने जूलियन क्रिकेट क्लब को 35 रन से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए चकिया की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 155/9(विकास 28 रन और तहसीन 28 रन)बनाया।जूलियन के गेंदबाज शाहिद ने 4 और जयप्रकाश ने 3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूलियन की टीम 23.3 ओवर में 120 रन ही बना सकी।जूलियन के बल्लेबाज प्रिंस ने 20 और शुभम ने 17 रन बनाए।चकिया के तरफ से गेंदबाजी में विकास ने 4 विकेट झटके।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स के तरफ से चकिया के खिलाड़ी विकास को दिया गया।

मैच में डिस्ट्रिक्ट पैनल के गौरव कुमार और रजनीश कुमार ने अम्पायर की भूमिका निभाई।स्कोरर की भूमिका आशीष कुमार ने निभाया।मैच के सफल और सुचारू संचालन के लिए ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से प्रतिनियुक्त मो.आलमगीर पूरे तत्परता से सजग रहे।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी/सदस्यगण सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment